Saturday, November 3, 2018

Indian Railway: Utkrisht Yojana

भारतीय रेलवे ने उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत 12125 - 12126 प्रगति एक्सप्रेस को उत्कृष्ट कर दिया है। उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत एक कोच पर कुल 60 लाख का खर्च आता है। 4 नवंबर को ये ट्रैन उत्कृष्ट रेक के साथ अपना पहला सफर तय करेगी। 

Indian Railway: LHB coaches

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को LHB (Linke Hofmann Busch) बनाने की दौर मै एक और ट्रेन को LHB कर दिया। 12715-12716 सचखंड एक्सप्रेस की एक रेक को LHB कर दिया है.ये ट्रेन हुज़ूर साहेब नांदेड़ - अमृतसर के बीच चलती हैं। 

Thursday, November 1, 2018

Indian Railway: Flexi Fare System

भारतीय रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों के फ्लेक्सी फेयर मै किया बड़ा बदलाव .रेलवे ने 15 प्रीमियम ट्रेनों फ्लेक्सी फेयर को पूर्णतया समाप्त कर दिया है जबकि 101 प्रीमियम ट्रेनों मै मूल किराये का 1.4 गुना ही वसूला जाएगा। पहले ये किराया 1.5 गुना तक बढ़ता था। 

Wednesday, October 31, 2018

Indian Railway: Surat Railway Station Revamp Work

भारतीय रेलवे सूरत स्टेशन का कायाकल्प करने जा रही है। इस स्टेशन को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने का काम जनवरी से शुरू हो सकता है। इससे पहले हबीबगंज और गाँधीनगर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने का कम शुरू हो चुका है एवं इसे दिसंबर 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

Indian Railway: Ramayan Express

भारतीय रेलवे 14 नवंबर से रामायण एक्सप्रेस नाम के ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। ये ट्रेन भगवान राम से जुड़ी सारी तीर्थस्थलों का सफर तय करेगी। यह ट्रेन भारत नहीं बल्कि नेपाल और श्रीलंका मैं भी अपना सफर तय करेगी। इसकी बुकिंग पैकेज के रूप मै की जाएगी हालाँकि रेलवे का दवा है की इसके पहले सफर की सारी  बुकिंग हो चुकी है 

Indian Railway: Chhath Special Trains

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के भीड़ को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी काफी सारी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है.इन ट्रेनों की आरक्षण आपको irctc.com पर मिल जाएगी। इन ट्रेनों की सूची मैं काफी अनारक्षित ट्रेनें भी शामिल है.लेकिन हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने कहा है की उन्होंने स्पेशल ट्रेने चला कर लोगों को काफी सहूलियत दे दी है परन्तु इन स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

Tuesday, October 30, 2018

Indian Railway: Upgraded Shatabdi Express

भारतीय रेलवे जनवरी 2019 से शताब्दी ट्रेनों का भी कायापलट करने वाली है.रेलवे के अनुसार अब इसके कोच में कमरे बने होंगे और इसके दरवाजे भी आटोमेटिक होने वाले है। कोच के बदलाव का काम इंटेरगल कोच फैक्ट्री ,चेन्नई मैं शुरू हो चुका है।